लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनी एनकाउंटर में ढेर

0
14

भारत: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने आज बुधवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर गनी को ढेर कर दिया। आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी दी है।

पुलिस ने अधिकारियों के अनुसार शोपियां के चनापोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुए एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनी मार गिराया गया है। शनिवार को चनापोरा में पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया था।

एनकाउंटर के बाद, एक गौशाला से आतंकवादी जाकिर गनी का शव बरामद किया गया। मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद होने की खबर है। पुलिस ने इसे सुरक्षा बलों बड़ी कामयाबी करार देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, आप भाग तो सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते। SOG शोपियां ने 55RR और CRPF के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here