रांची: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्रों के आंदोलन के दौरान लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 3 बाइक चोरी होने की बात सामने आई है।
ताजा मामले में एक युवक स्टेडियम के मुख्य गेट के पास से नीले रंग की Apache बाइक चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है। आंदोलन स्थल पर मौजूद लोगों से अपील की गई है कि यदि यह संदिग्ध व्यक्ति स्टेडियम या उसके आसपास नजर आता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
इस संबंध में सूचना देने के लिए 9608840492 नंबर जारी किया गया है। लोगों से अपील है कि संदिग्ध व्यक्ति को खुद पकड़ने या उसके साथ मारपीट करने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें।
लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर आंदोलन स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों और अन्य लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस से भी इलाके में निगरानी बढ़ाने और बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्रशासन की ओर से भी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और बाइक चोर की खोज जारी है।































