नई दिल्ली:  दिल्ली में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने फ्लैटों की थोक खरीद पर विशेष छूट योजना लाने की घोषणा की है। यह योजना विशेष रूप से सरकारी विभागों और संस्थाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

योजना के तहत, यदि कोई विभाग या संस्था कम से कम 10 फ्लैट खरीदती है, तो उसे ‘अपना घर आवास योजना-2025’ के अंतर्गत विशेष छूट मिलेगी। खासतौर पर नरेला क्षेत्र में बनाए गए फ्लैटों पर 25% तक की छूट दी जाएगी।  DDA के अनुसार, नरेला में फ्लैटों की बिक्री में लगातार कमी देखी जा रही थी। इसी कारण यह नया प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिससे न केवल बिक्री को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दिल्लीवासियों का घर का सपना भी साकार हो सकेगा।

 DDA अधिकारी का बयान:

“हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोग सस्ती कीमत पर घर खरीद सकें। थोक छूट योजना से नरेला जैसी दूरस्थ जगहों पर भी आवासीय रुझान बढ़ेगा।

क्या है योजना की खास बातें:

  • न्यूनतम 10 फ्लैट खरीदने पर छूट
  • नरेला में 25% तक की छूट
  • योजना केवल सरकारी संस्थाओं के लिए
  • ‘अपना घर आवास योजना-2025’ के तहत छूट प्रावधान

आवास की तलाश कर रहे लोगों और विभागों को यह योजना एक सुनहरा अवसर प्रदान कर सकती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here