AICWA: PM मोदी से बड़ी मांग की जाने की खबर आ रही है, कहा जा रहा है कि शहीदों की कुर्बानी का अपमान हो रहा है और वहीं, पाकिस्तानी कलाकारों से बैन हटाने पर भी फिल्म संघ भड़क रहे है।
पाकिस्तान के खिलाफ लगे डिजिटल बैन को हटाने पर AICWA (ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन) ने नाराजगी जताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर दूभर बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बैन हटाने से उन शहीदों की बेइज्जती है जिन्होंने देश के रक्षा के लिए अपनी जान गंवा दी।
शहीदों का अपमान
इस संगठन का कहना है कि पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत के खिलाफ काफी विरोधी बयान दिया था अब उनकी डिजिटल मौजूदगी हमारे लिए एवं सैनिकों और आतंकवादियों से पीड़ित लोगों के लिया यह चोट पर नामक चिरकन वाली बात है।

























