राँची: परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर राँची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने अल्बर्ट एक्का चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें देश का सच्चा वीर बताया।
वहीं, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर दोनों अधिकारियों ने राजेंद्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।






























