विवेक अग्निहोत्री की विवादित फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर को पूरे भारत में रिलीज हुई लेकिन कोलकाता के सिनेमाघर में इस फिल्म को जगह नहीं दी गई थी और यह मूवी कोलकाता में पहली बार दिखाई जाने वाली है लेकिन थिएटर में नहीं बल्कि एक खास प्राइवेट स्क्रीनिंग के जरिए। यह विशेष स्क्रीनिंग 13 सितंबर को शाम 4:00 बजे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाषा भवन में आयोजित की जाएगी और शो केवल आमंत्रित लोगों के लिए ही स्क्रीनिंग की जाएगी जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद स्वप्न दास गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है।
फिल्म काफी विवादित
द बंगाल फाइल्स के निदेशक विवेक की महत्वाकांक्षी फाइल्स टीलॉजि का तीसरा और अंतिम भाग है यह फिल्म और इसे पहले द ताशकंद फाइल्स और थे कश्मीर फाइल्स को भी अच्छी खासी चर्चा मिली थी जहां राजनीतिक ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, शाश्वत चटर्जी और प्रियांशु चटर्जी जैसे बड़े कलाकार इस फिल्म के जरिए नजर आएंगे।
इस फिल्म के रिलीज के पहले 7 दिनों में लगभग 10.25 करोड रुपए की कमाई हुई है हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और बंगाल में फिल्म को लेकर अनौपचारिक प्रतिबंध का आलोचना FWICE और IMPPA जैसे संगठनों द्वारा की गई थी।
कोलकाता में इसकी स्क्रीनिंग क्यों है खास?
कोलकाता के सिनेमाघर में फिल्म को रिलीज नहीं किया गया और अब यह स्क्रीनिंग काफी अहम माना जा रहा है जहां आम जनता को प्रवेश तक नहीं मिलेगा और राजनीतिक और सांस्कृतिक हलकों में इस पर खूब चर्चा की जा रही है जिस कारण इसे कोलकाता में काफी खास स्क्रीनिंग माना जा रहा है और यह काफी चर्चित है।





























