झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची का अब तक का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गुमला और कांके का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 जिलों का अधिकतम तापमान अब 20 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
वहीं, 10 जिलों का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इन जिलों में रांची, डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला, पाकुड़ और गुमला शामिल हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। यह वृद्धि दो से चार डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है।
रांची के आस-पास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान
वहीं, रांची के आसपास के क्षेत्रों में दो जनवरी को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, तीन जनवरी को अधिकतम 24 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस और चार जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और पांच जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।































