नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की चयन पद चरण-13 भर्ती परीक्षा के दौरान हुए अव्यवस्थाओं और तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर छात्रों में नाराजगी देखी गई। इस बीच आयोग के अध्यक्ष एस. गोपालकृष्णन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि परीक्षा को रद्द नहीं किया जाएगा, लेकिन प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।

इस परीक्षा में करीब 5 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। कुछ परीक्षा केंद्रों से सर्वर डाउन, देरी से शुरू हुई परीक्षा, और तकनीकी समस्याओं की शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने निर्णय लिया है कि जहां परीक्षा प्रक्रिया में व्यवधान आया, वहां के परीक्षार्थियों को पुनः परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।
अध्यक्ष का बयान:
“आयोग परीक्षा को रद्द नहीं करेगा। हम केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर देंगे, जो तकनीकी कारणों से प्रभावित हुए हैं।” आयोग जल्द ही प्रभावित उम्मीदवारों की सूची और पुनः परीक्षा की तिथि घोषित करेगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी चेक करते रहें।




























