SSC CHSL 2025: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 25 जून तक भरें प्रेफरेंस

0
13

झारखंड: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा (CHSL) 2025 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए Option-cum-Preference जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

अब अभ्यर्थी 25 जून 2026 रात 11:59 बजे तक अपनी पसंद (Option-cum-Preference) दर्ज कर सकेंगे। आयोग ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपनी प्राथमिकताएं नहीं भरी हैं या उसमें बदलाव करना चाहते हैं। वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लें।

SSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस जमा करने की प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी, जैसा कि, 19 जून 2026 को जारी नोटिस में बताया गया था। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द SSC पोर्टल पर जाकर अपनी प्राथमिकताएं अपडेट कर लें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here