गुरु रंधावा की जिम पर गोलियां, बिश्नोई गैंग का दावा

0
115

featured: बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर गुरुवार की सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मौजूद ’24HS फिटनेस दिल्ली’ नाम से उनका जिम है, जिस पर फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली है। इस पूरे मामले का कनेक्शन सलमान खान से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गुरूवार की सुबह-सुबह, पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन को दिल्ली के पश्चिम विहार में पुष्कर एन्क्लेव स्थित (24 Hs फिटनेस) जिम में गोलीबारी की घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली।

शुरुआती जांच में, यह पुष्टि हुई है कि बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जिम के शीशे पर कुछ राउंड गोलियां चलाई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़े अनिल पंडित का एक पोस्ट इस वक्त चर्चा में है जिसमें इस घटना को लेकर कुछ बातें कही गई हैं। पोस्ट में लिखा गया है, ’24HS फिटनेस दिल्ली’, गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है, वो मैंने अनिल पंडित USA और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने की है।

यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था। इसको हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है लेकिन इसको समझ नहीं आई। जितने भी, हमारे दुश्मन हैं वो किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी।

इस पोस्ट के साथ ही एक नोट भी आगे लिखा है, ‘और जितने भी ये देशद्रोही हैं जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं, दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना वहीं पे ही मारेंगे।’ इसी के साथ इस तरह के काम में शामिल लोगों और ग्रुप के नाम भी लिख रखे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here