झारखंड में 2 दिसंबर से कड़ाके की ठंड की चेतावनी

0
53

झारखंड: झारखंड में दो दिसंबर से हवा का रूख बदलने वाला है। इस दौरान पारा लुढ़केगा और सर्दी कहर बरपाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है लेकिन दो दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आएगी। इस दौरान शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है। चार दिसंबर से सुबह में धंध और कोहरा छाया रहेगा जिसके बाद फिर आसमान साफ रहेगा।

तापमान का पूर्व अनुमान

  • 29 नवंबर : अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस।
  • 30 नवंबर : अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस।
  • 1 दिसंबर : अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस।
  • 2 दिसंबर : अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस।

पिछले 24 घंटे का न्यूनतम तापमान

  • गुमला : 8.2 डिग्री सेल्सियस।
  • खूंटी : 9.6 डिग्री सेल्सियस।
  • लोहरदगा : 9.9 डिग्री सेल्सियस।
  • रांची : 11.8 डिग्री सेल्सियस।
  • जमशेदपुर : 12.6 डिग्री सेल्सियस।
  • बोकारो थर्मल : 12.1 डिग्री सेल्सियस।
  • धनबाद : 16 डिग्री सेल्सियस।
  • पाकुड़ : 15.7 डिग्री सेल्सियस।
  • देवघर : 15.1 डिग्री सेल्सियस।
  • गोड्डा : 15.0 डिग्री सेल्सियस।
  • पूर्वी सिंहभूम : 14.6 डिग्री सेल्सियस।
  • बोकारो : 13.9 डिग्री सेल्सियस।

पिछले 24 घंटे का अधिकतम तापमान

  • गोड्डा : 29.9 डिग्री सेल्सियस।
  • पाकुड़ : 29.9 डिग्री सेल्सियस।
  • सिमडेगा : 29.1 डिग्री सेल्सियस।
  • पूर्वी सिंहभूम : 28.9 डिग्री सेल्सियस।
  • चाईबासा : 28.8 डिग्री सेल्सियस।
  • देवघर : 28.6 डिग्री सेल्सियस।
  • डाल्टनगंज: 28.2 डिग्री सेल्सियस।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here