रांची के गैलेक्सिया मॉल में पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम धमकी, BDS की जांच जारी

0
56

रांची: रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। राँची सिविल कोर्ट के बाद अब रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को धमकी मिलने की सूचना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंच गया। एहतियात के तौर पर पूरे मॉल परिसर और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर सघन जांच शुरू की गई। बीडीएस टीम ने पासपोर्ट ऑफिस और मॉल के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है, जिसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम भी जांच में जुटी है। फिलहाल, तलाशी के दौरान, किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। मामला रांची पुलिस की निगरानी में है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here