पैतृक गांव नेमरा में बाहा पर्व में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन

0
47

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित पारंपरिक ‘बाहा पर्व’ में सपरिवार शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ नेमरा स्थित जाहेर थान पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उन्नति की कामना की। परंपरा के अनुसार पूजन कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा द्वारा संपन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री अपने निवास से पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों के साथ जाहेर थान पहुंचे। ढोल-नगाड़ा और मांदर की धुन के बीच ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं मांदर बजाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी बाहा पर्व में मुख्यमंत्री की मौजूदगी से नेमरा और आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित दो दिवसीय दौरे पर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें बाहा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here