राँची: राँची में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री पारस राणा और पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री राकेश सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों के बीच राज्य में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़ी विषयों पर चर्चा हुई।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अपने विभागीय कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य की जनता की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए काम करने का निर्देश दिया।
































