जगन्नाथपुर रथ यात्रा के लिए सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

0
21

झारखंड: झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने सोमवार को ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडेय, प्रथम सेवक सह उपाध्यक्ष ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, कमल ठाकुर और गोपाल उपाध्याय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान, अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने रथ यात्रा महोत्सव के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देने को कहा। बैठक में 10 दिवसीय रथ मेले के लिए विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत व पेयजल आपूर्ति, खोया-पाया केंद्र, वॉच टावर, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन से निगरानी, पुलिस बल की तैनाती, चलंत शौचालय और अग्निशमन व्यवस्था समेत विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस दौरान, मंदिर परिसर के आसपास बढ़ते अतिक्रमण पर भी चिंता जताई गई। अध्यक्ष ने मंदिर की सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने पर बल देते हुए रथ यात्रा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here