नववर्ष के अवसर पर ठंड से राहत, DC की संवेदनशील पहल

0
118

रांची: नववर्ष की संध्या पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जगन्नाथपुर स्थित कुष्ठ कॉलोनी के निर्मल आवास पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने वहां रह रहे 250 जरूरतमंद परिवारों के बीच कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल का वितरण किया। उपायुक्त ने लोगों से संवाद करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिया कि जो पात्र लाभुक किसी कारणवश योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उनके लिए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा एवं अपर प्रशासक नगर निगम द्वारा आधार और पेंशन से संबंधित विशेष कैंप लगाया जाए, ताकि सभी को योजनाओं का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने गर्मी के मौसम में होने वाले जल संकट की समस्या रखी। इस पर उपायुक्त ने निर्मल आवास परिसर में बोरिंग कराने का निर्देश दिया, जिससे भविष्य में जल संकट से राहत मिल सके।

इस मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री रवि शंकर मिश्रा, अपर प्रशासक नगर निगम श्री संजय कुमार, सिटी मैनेजर श्री मणिकांत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here