झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के जोड़ो गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर 5 लाख रुपए के जेवरात व 85 हजार रुपए नकद लूट कर फरार हो गए।
बताया जाता है कि बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को दिन में चार पहिया वाहन से जोड़ो गांव पहुंचकर राजेश प्रधान के घर को निशाना बनाया। घर से करीब 5 लाख रुपए के जेवरात व 85 हजार रुपए नकद लूट कर फरार हो गए। साथ ही, जिस समय यह घटना हुई उस वक्त घर के बाहर एक बुजुर्ग बैठे हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नव वर्ष पर पिकनिक मनाने गए हुए थे।

































