रांची में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, हनुमान मंदिर की 12 दुकानें बंद

0
6

रांची: महात्मा गांधी रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में रांची नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर परिसर में चल रही 12 दुकानों को बंद कराया गया. सड़क और रास्ते में बाधा बन रहे ठेले और गुमटियां भी हटाई गई।

नगर निगम के अनुसार, मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के अलावा चल रही दुकानों को बंद करने के लिए पहले 48 घंटे का समय दिया गया था। अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में मंदिर समिति के सदस्यों और समाजसेवियों के साथ बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए गए थे।

समय पूरा होने के बाद निगम की टीम ने निरीक्षण किया. इस दौरान कुछ दुकानें खुली मिलीं। इसके बाद, मुनादी कराकर मंदिर परिसर की 12 दुकानों को बंद कराया गया।

इसके साथ ही, नगर निगम की Enforcement Team ने डेली मार्केट, एस.एन. गांगुली मार्ग, विष्णु गली और आसपास के रास्तों पर भी अभियान चलाया। इस दौरान रास्ते में परेशानी पैदा कर रहे 5 ठेले और 2 गुमटियों को जब्त किया गया।

मंदिर के सामने वाहनों के खड़े होने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इसे देखते हुए मंदिर के सामने वाहन खड़ा नहीं करने का निर्देश दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डेली मार्केट के पास स्थित टैक्सी स्टैंड में Free Parking की व्यवस्था की गई है।

नगर निगम ने कहा है कि कार्रवाई का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों को रोकना नहीं है। इसका मकसद मंदिर परिसर की व्यवस्था बनाए रखना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सड़क पर लोगों की आवाजाही को आसान बनाना है। नगर निगम ने साफ किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here