रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का नितिन गडकरी द्वारा हुआ उद्घाटन

0
162

रांची: रांची में जाम से बचने के लिए तैयार हुई रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर अब आम जनता के लिए खुल गया है जिसका उद्घाटन 3 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा रेड रब काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में तिरंग रंग की गुब्बारों ने भी माहौल को खास बना दिया।

इस विशेष अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड में केंद्री सरकार की कई सड़क परियोजनाए रफ्तार से पूरी हो रही है एवं यह कॉरिडोर रांची के विकास की नई दिशा है। यह न केवल यातायात सुधार में लाभदायक है बल्कि शहर की सुंदरता व स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रतीक भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here