रांची नगर निगम ने अतिक्रमण के दौरान हटाए 25 से अधिक ढांचे

0
97

राँची: राँची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आज बकरी बाजार स्थित निगम धर्मशाला के आसपास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। यहाँ लंबे समय से अवैध रूप से अस्थायी दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियाँ खड़ी थीं।

मौके पर पहुँचकर निगम टीम ने सभी अवैध संरचनाओं को हटाया और पूरी ज़मीन को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान 25 से अधिक अवैध ढाँचे तोड़े गए।

निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की सार्वजनिक जगहों और निगम की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here