रांची: रांची जिला के उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर जायज़ा लिया और ब्लॉक ए में स्थित कार्यालयों की निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय, भू अर्जन कार्यालय, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला कल्याण कार्यालय, स्थापना कार्यालय सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारी और निरीक्षण के बिंदु निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, जिला नजरत उप समाहर्ता डॉक्टर सुदेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडे उपस्थित रहे। उपयुक्त ने कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की स्थिति और परिसर की साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया।






























