चित्रकूटता गांव में युवक की हत्या, झाड़ी में मिला शव

0
348

रांची ।  राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। बुधवार की सुबह गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का शव देखा, जिसके चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए वार के गहरे निशान थे। यह देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

हत्या की जांच शुरू

पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि कोई अहम सुराग़ मिल सके। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का पता चल सके।प्राथमिक जांच में यह मामला पूर्व नियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पहचान की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इससे जुड़ी जानकारी सामने आएगी।

स्थानीय लोगों में दहशत

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले नहीं हुई थीं। पुलिस का कहना है कि वह सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here