मुरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बम निरोधक विशेष अभियान चलाया गया

0
121

झारखंड: झारखंड के मुरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वहां पर मंगलवार को विशेष बम निरोधक जांच अभियान चलाया गया जिसे आरपीएफ पोस्ट मुरी द्वारा आरपीएफ डीएससी श्री पवन कुमार के निर्देश पर डॉग स्क्वॉड मुरी से कराया गया।

 

इस विशेष अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1,2 एवं 3 पर यात्रियों से उनकी बैग, सामान, कूड़ेदान, मुख्य प्रवेश द्वार, स्टेशन परिसर, पार्किंग क्षेत्र में खड़े सभी वाहनों की तलाशी की गई। डॉग स्क्वॉड ने पूरे स्टेशन के एक-एक कोने में जाकर सुरक्षा संबंधित पहचान किया।

 

ट्रेनों की विशेष जांच

सुरक्षा सुनिश्चित अभियान के दौरान स्टेशन पर रुकने वाले तीन प्रमुख ट्रेन 20897, 13404 एवं 18624 की भी जांच की गई। आरपीएफ जवानों ने यात्रियों के सहयोग से कोच के अंदर व नीचे तक जांच किया और यात्रियों ने भी इस अभियान में अपना विशेष सहयोग दिखाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here