रांची एयरपोर्ट में जुलाई से नया फ्लाइट शेड्यूल जारी

0
19

रांची: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से संचालित विमानों के आगमन और प्रस्थान का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा।

नई समय-सारिणी के अनुसार रांची का से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, पटना और भुवनेश्वर समेत कई प्रमुख शहरों के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी उड़ानों के आगमन (Arrival) और प्रस्थान (Departure) का समय भी जारी किया गया है।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here