राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, सोनिया गांधी, प्रियंका और खड़गे भी रहे मौजूद

0
304

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उन्होंने सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। दरअसल राहुल गांधी जब नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे थे तब डिग्री कॉलेज चौराहा के पास उनका विरोध भी देखने को मिला। बताया जा रहा है कि इस दौरान कथित रूप से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here