लोकसभा को लेकर अपने प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर है। उन्होंने सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की जनता के समक्ष एक सभा को सम्बोधित किया। सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सिंहभूम की धरती आदिवासियों की धरती है लेकिन कांग्रेस ने कभी आदिवासियों के बलिदान को सही सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस आजादी का पूरा श्रेय सिर्फ एक परिवार को देना चाहती है। यह भाजपा है जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की।





























