कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उन्होंने सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। दरअसल राहुल गांधी जब नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे थे तब डिग्री कॉलेज चौराहा के पास उनका विरोध भी देखने को मिला। बताया जा रहा है कि इस दौरान कथित रूप से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की।






























