मोराबादी में झारखंड स्थापना दिवस को तैयारी जोरो पर

0
130

राँची: राज्य स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारी को लेकर राँची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंच निर्माण, लाइटिंग, पेयजल, सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस झारखंड की गौरवमयी परंपरा और एकता का प्रतीक है, इसलिए कार्यक्रम भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित होना चाहिए।

उन्होंने सभी विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय में सभी कार्य पूरे किए जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, पीडी आईटीडीए संजय भगत, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, जिला नजारत उपसमाहर्ता सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here