रांची में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के लिए विशेष उत्सव की तैयारी

0
85

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन (17 सितंबर) रांची में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर हवन-अनुष्ठान के साथ कई सामाजिक व सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रांची के जवाहर नगर में नमो पार्क का शुभारंभ होगा। इस मौके पर रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू और रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 75-75 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्वच्छता दूत, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स, किसान, साहित्यकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, Vocal for Local दूत, खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक, कलाकार और शिक्षक शामिल रहेंगे।

इसके अलावा काजू बागान स्थित सांसद आवास परिसर में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा, जिसमें नि:शुल्क जांच की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रांची लोकसभा क्षेत्र में 3000 सोलर लाइट और 25,000 जूट बैग का वितरण किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक परिवार को Family Protection Logbook उपलब्ध कराई जाएगी।

“करो योग, रहो निरोग” के संकल्प के साथ लोकसभा क्षेत्र में योगा मैट भी वितरित किए जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here