स्मार्टफ़ोन बनाने के मामले में एप्पल सबसे आगे है, मोबाइल बनाने वाली अन्य कंपनियां अक्सर उसे फ़ॉलो करती हैं। एप्पल ने इस सप्ताह बिना सिमकार्ड के आईफ़ोन लॉन्च किया है और इसके साथ ही अब सिमकार्ड के भविष्य को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स इस प्लास्टिक कार्ड के आदी हैं, फ़ोन चलाने के लिए इस कार्ड को फ़ोन के अंदर सावधानी से डालना पड़ता है।
लेकिन आईफ़ोन एयर ख़रीदने वालों के लिए अब यह बीते दिनों की बात होगी। यह फ़ोन केवल ई-सिम के साथ ही काम करेगा, जो यूज़र्स को छोटे सिम कार्ड ट्रे को खोले बिना नेटवर्क और प्लान बदलने की सुविधा देता है।






























