MLC उम्मीदवार बने पवन सिंह, CM सम्राट का आशीर्वाद

0
21

राजनीति: भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार प्रकट किया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मिलने के बाद पवन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा “संजय सरावगी जी को मेरा दिल से प्रणाम और धन्यवाद है। पार्टी मेरी मां है। मैं बीजेपी परिवार का एक सच्चा सेवक हूं और आजीवन रहूंगा। मेरा एकमात्र लक्ष्य सच्चे दिल और मन से सिर्फ और सिर्फ जनता की सेवा करना है।”

संजय सरावगी से मिलने के बाद वे सीधे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने पहुंचे और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

एमएलसी कैंडिडेट बनाए जाने पर पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी खुशी और संकल्प को जाहिर किया। बीजेपी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “आपके विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन को जनसेवा के संकल्प में बदलने का पूरा प्रयास करूंगा।”

अपनी एक अन्य पोस्ट में उन्होंने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी को मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिए दिल से धन्यवाद एवं आभार।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here