अब भारत के अमीरों पर ट्रंप का निशाना

0
281

भारत: किसी भी देश की सरकार बदलती है, तो उसकी तमाम नीतियां, कूटनीतियां भी बदलने लगती हैं। यह कोई अचरज वाली बात नहीं है। वर्ष 2014 में देश में भाजपा की सरकार आयी। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। जिसके बाद सरकार की देशी-विदेशी नीतियां बदलीं। सरकार के साथ रईसों ने भी अपनी नीतियों को बदला। सरकार के समर्थन से रईसों ने अपना व्यापार बढ़ाया।

पिछले 10-11 सालों में हम अमेरिका के करीब आते चले गये। खास कर डोनाल्ड ट्रंप के मामले में पीएम मोदी और भाजपा व सरकार के समर्थक कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहे। हाउडी ट्रंप से लेकर अबकी बार-ट्रंप सरकार तक। अब वही अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप भारी पड़ रहे हैं। इतना कि हम चीन से भी हर तरह की दोस्ती करने को उतावले नजर आ रहे हैं। जिसने दो माह पहले पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में दुश्मन का साथ दिया था।

 

डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान बहुत चर्चा में है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के रईसों (सबसे अमीर परिवार) ने रूस से सस्ता तेल खरीद कर उसे अन्य देशों में बेचकर जबरदस्त मुनाफा कमाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत के सबसे अमीर परिवार ने 16 अरब डॉलर का लाभ कमाया है। यह व्यापार नीति उन्हें पसंद नहीं है। ट्रंप ने भारत के रईसों की खुल कर आलोचना की है। माना जा रहा है कि उनका निशाना मुकेश अंबानी और गौतम अडानी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here