खेल: टी20 वर्ल्ड कप के 31वें मैच में न्यूजीलैंड कनाडा को 8 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड सुपर-8 में पहुंच गई है। ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि, कनाडा के साथ-साथ अफगानिस्तान और यूएई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, लीग फेज में 4 मैचों में तीसरी जीत कीवी टीम की रही।
चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 174 रनों के टारगेट को 15.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेज करने आई न्यूजीलैंड के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही, और 2 विकेट जल्दी गिर गए। पहले टिम साइफर्ट 6 रन और फिल एलेन 8 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन, ग्लेन फिलिप्स ने 76 रन और रचिन रविंद्र ने 59 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
कनाडा के लिए युवराज समरा ने शानदार
बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। उन्होंने 65 गेंद पर 110 रन बनाए। इसी के साथ, समरा टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम थी। वे साल 2014 में 22 साल 127 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जैमीसन और जिमी नीशम को 1-1 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: डेरिल मिचेल (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, कोल मैककोनी, जिमी नीशम, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी।
कनाडा की प्लेइंग 11: दिलप्रीत सिंह बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, अंश पटेल।
























