चाईबासा: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नक्सली नेता – मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा सहित कई सक्रिय उग्रवादी अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए सक्रिय रूप से भ्रमणशील हैं। इस खतरे को देखते हुए चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

6 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को गुप्त सूचना मिली कि नक्सलियों ने टोकलो थाना (जिला चाईबासा) और दलभंगा ओपी (जिला सरायकेला-खरसावां) के सीमावर्ती जंगली और पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है।

सूचना के आधार पर 7 जुलाई को संयुक्त ऑपरेशन टीम ने टोकलो थाना क्षेत्र के कोटसोना और लांजी के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए लगभग 16 शक्तिशाली IED (LED बम), जिनका वजन करीब 2-2 किलो था, बरामद किए गए। बम निरोधक दस्ते की सहायता से सभी विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

अभियान में शामिल बल:

  • चाईबासा पुलिस
  • सरायकेला-खरसावां पुलिस
  • झारखंड जगुआर
  • सीआरपीएफ (60वीं बटालियन)

पुलिस ने जानकारी दी कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है, और क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती को और सख्त किया गया है। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए लगभग 16 शक्तिशाली IED (LED बम), जिनका वजन करीब 2-2 किलो था, बरामद किए गए। बम निरोधक दस्ते की सहायता से सभी विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here