भारत: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी मंगलवार को अबु धाबी के एरीना में शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्हें केकेआर ने मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्हें पिछले साल 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत (27 करोड़) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
कोलकाता ने भले ही कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ में खरीदा है, लेकिन ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। बाकी, 7.2 करोड़ रुपए BCCI के वेलफेयर फंड में जमा करा दिए जाएंगे। BCCI ने पिछले साल ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की अपर लिमिट तय कर दी थी। ताकि विदेशी खिलाड़ी ज्यादा डिमांड का अनुचित फायदा न उठा पाएं।
पेसर्स के सेट में कोलकाता ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (18 करोड़) को अपने साथ जोड़ा न्यूजीलैंड के जैकब डफी RCB और एनरिक नॉर्त्या को LSG ने 2-2 करोड़ में खरीदा। वहीं, स्पिनर्स रवि बिश्नोई को RR ने 7.20 करोड़ में खरीदा।
वेंकटेश अय्यर को RCB ने महज 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया। उन्हें 2024 के मेगा ऑक्शन में KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा था। रवि विशनोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा। छठे सेट में अनकैप्ड बैटर्स पर बोली लगाई जा रही है।
























