रांची के ब्लेयर अपार्टमेंट में रहस्यमयी मौत

0
143

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के ब्लेयर अपार्टमेंट में देर रात हुई घटना ने सबको चौंका दिया है। छठे तल्ले की बालकनी से गिरने पर व्यवसायी अनुराग सरावगी की मृत्यु हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे अपार्टमेंट परिसर को घेर कर जांच शुरू कर दी। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं। इस दौरान सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी भी मौके पर मौजूद रहे और जांच प्रक्रिया की निगरानी की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई है कि घटना से ठीक पहले अनुराग सरावगी किसी से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे। हालांकि अब तक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले को सभी पहलुओं से जांच रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व कॉल डिटेल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here