रांची में चला नगर निगम का बुलडोजर, सामान जब्त

0
14

रांची: रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्गों और व्यावसायिक इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कचहरी चौक से रातू रोड चौक और परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक से शहीद चौक तक सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया।

कचहरी चौक से रातू रोड चौक के बीच सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जे और अवैध दुकानों को हटाया गया। वहीं, परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक से शहीद चौक तक फुटपाथ पर कब्जा कर कारोबार कर रहे वेंडर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस दौरान दो ठेले, टेबल, अवैध विज्ञापन सामग्री समेत अन्य सामान जब्त किए गए। निगम की टीम ने संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी।

इसके अलावा, परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक के समीप सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल से सटे दो जर्जर भवनों को भी हटाया गया। निगम के अनुसार, इससे सार्वजनिक स्थान और पार्किंग के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी। साथ ही, पैदल यात्रियों के आवागमन में भी सुविधा मिलेगी।

नगर निगम ने शहर के प्रमुख मार्गों और व्यावसायिक क्षेत्रों में अतिक्रमण एवं नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here