रांची के धुर्वा में चलते मालवाहक वाहन में लगी भीषण आग

0
9

रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो रिंग रोड स्थित टंग टंग टोली के पास आज एक मालवाहक वाहन में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते, आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग लगने से वाहन को भारी नुकसान हुआ है। घटना के दौरान, सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here