रांची: झारखंड की राजधानी रांची के प्रमुख जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले कुछ दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डटे आंदोलनरत छात्रों और राज्य सरकार के बीच गतिरोध समाप्त होने की उम्मीदें तेज हो गई हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों के साथ औपचारिक वार्ता करने का सकारात्मक निर्णय लिया है। सरकार की इस पहल के तहत सरकार का आधिकारिक प्रस्ताव लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और अपर जिला दंडाधिकारी (ADM) लॉ एंड ऑर्डर सीधे जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे।

































