झारखंड: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारियों के बीच बोलेरो गाड़ी बांटेगी। ग्रामीण विकास विभाग ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को कामकाज में तेजी लाने के लिए 24 बोलेरो गाड़ी खरीदी है। बोलेरो की कीमत आठ लाख रुपये है।
ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य के राज्य के 11 जिलों के 24 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के लिए गाड़ियां खरीदी है। विभाग ने अफसरों के बीच गाड़ियां बांटने के लिए दो जुलाई को एफएफपी बिल्डिंग के सभागार में एक समारोह का आयोजन किया है। इसी समारोह में मंत्री दीपिका पांडे सिंह अफसरों के बीच गाड़ियां बांटेगी।
































