भारत: 7 सितंबर को साल 2025 का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण भारत सहित दुनियाभर के कई हिस्सों में दिखाई देगी। पंडित केसरीकांत पाठक के अनुसार, ग्रहण 7 सितंबर की रात 9:58 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर की रात 1:26 बजे समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट की होगी।
क्या है ब्लड मून?
यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, यानी चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाएगा। इस स्थिति में सूर्य की रोशनी सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती, लेकिन पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरने वाली कुछ लाल और नारंगी रोशनी चंद्रमा तक पहुंचती है। इसी कारण चंद्रमा हल्के लाल या नारंगी रंग का दिखता है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है।
कौन-कौन से देशों में आयेगा नजर?
चंद्र ग्रहण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, अंटार्कटिका, पैसेफिक और इंडियन ओसियन में भी पूर्ण रूप से देखी जा सकेगी। जबकि अमेरिका में केवल लाइव स्ट्रीम के माध्यम से देखा जा सकेगा।

























