JSSC पर कुडुख अभ्यर्थियों का बड़ा आरोप, निष्पक्षता की मांग

0
11

झारखंड: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTMACCE) 2026 के उत्तर कुंजी को लेकर कुडुख विषय के अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि साक्ष्य के साथ आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद आयोग ने संबंधित प्रश्नों में कोई सुधार किए बिना ही उत्तर कुंजी जारी कर दिया।

अभ्यर्थियों ने बताया कि कुडुख विषय के प्रश्नपत्र में कई प्रश्न त्रुटिपूर्ण थे, जिनपर, निर्धारित प्रक्रिया के तहत आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इसके समर्थन में आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण भी उपलब्ध कराए गए थे। इसके बावजूद आयोग ने आपत्तियों पर विचार नहीं किया और उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दिया।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि नागपुरी, पंचपरगनिया सहित कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के प्रश्नपत्रों में दर्ज आपत्तियों का निपटारा कर संशोधित उतरकुंजी जारी किया गया, जबकि कुडुख विषय के मामले में ऐसा नहीं किया गया। इससे अभ्यर्थियों में असंतोष है।

अभ्यर्थियों ने प्रश्न संख्या 9, 33,40, 52, 63, 88, 89,120 और 122 सहित कई प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज की गई थी। अभ्यर्थियों ने बताया कि कुडुख विषय के अभ्यर्थियों ने आयोग से पुनः मामले की समीक्षा करने, प्रश्नों की विशेषज्ञों से जांच कराने और निष्पक्ष तरीके से संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सभी विषयों के अभ्यर्थियों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए और उनकी आपत्तियों पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here