मनोरंजन: ‘लॉक अप 2’ का हर एपिसोड सुर्खियों में बना हुआ है। अब इसी बीच, मेकर्स ने अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। जिसमे, कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री हुई है। उन्होंने आते ही राम कपूर की धज्जियां ही उड़ा दीं।
प्रोमो में कंगना रनौत ने कंटेस्टेंट राम कपूर को जमकर फटकार लगाई। राम के वैवाहिक बेवफाई से जुड़े बयानों और ढीले रवैये से नाराज कंगना ने कहा कि वह शो में फूहड़पन दिखाने नहीं आए हैं, और अगर वह खुद को शो से बड़ा मानते हैं तो शो में क्यों आए।
अपको बता दे, कंगना रनौत ‘लॉक अप’ के पहले सीजन की होस्ट रह चुकी हैं। अब जब वह दूसरे सीजन के पांचवे एपिसोड में आई, तो कंटेस्टेंट्स को उनकी परफॉर्मेंस के लिए ग्रिल किया। सबसे ज्यादा क्लास राम कपूर की लगी। एक्ट्रेस ने उनकी धज्जियां ही उड़ा दीं।
मेकर्स इस आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। पूरी कहानी क्या होगी, यह तो एपिसोड के ऑन-एयर होने पर ही पता चलेगा, पर फिलहाल हिंट जरूर मिला है कि राम कपूर की क्लास तगड़ी लगने वाली है।

































