JPSC-JSSC आंदोलन: भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत

0
9

झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में अनिश्चितकासील भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ती नजर आई। मेडिकल टीम ने जांच के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।

हालांकि, देवेंद्र नाथ महतो ने अस्पताल जाने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन नहीं रुकेगा।

प्रभारी चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि देवेंद्र नाथ महतो का ब्लड शुगर स्तर लगातार गिर रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखना और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इधर, उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर समर्थकों और आंदोलनकारियों में भी चिंता बढ़ गई है। डॉक्टरों ने समय रहते इलाज कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस को 24 घंटे के लिए प्रोटेस्ट स्थल पर लगा दिया गया है ताकि किसी भी स्थिती में छात्रों को मेडिकल हेल्प मिल सके।

वहीं, देंवेंद्रनाथ गुट के छात्रों ने भी अपनी डेलिगेट्स लिस्ट तैयार किया है, जो सरकार से जेपीएससी-जेएसएसी में कथित गड़बड़ी को लेकर बात करेगी।

डेलिगेट्स लिस्ट में इनके नाम हैं –

  • रामवतार महतो।
  • दीनबंधु मंडल।
  • चंदन कुमार।
  • रवि शंकर।
  • प्रेम कुमार।
  • रवि कुमार।

विमल कुमार।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here