झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर आवश्यक सूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा आगामी 17 मई 2026 (रविवार) को रांची जिले में आयोजित की जाएगी।
आयोग के अनुसार परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) की परीक्षा ली जाएगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जेपीएससी ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया कि प्रवेश पत्र, अनुक्रमांक एवं उपस्थिति पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़े सभी अद्यतन निर्देश एवं जानकारी वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर देखी जा सकती है। इसके साथ ही, आयोग ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

































