JPL T20 2026: छोटानागपुर रॉयल्स ने जीता पहला खिताब

0
19

झारखंड: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के उद्घाटन संस्करण का खिताब छोटानागपुर रॉयल्स ने अपने नाम कर लिया। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में रॉयल्स ने जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर स्टीलर्स ने 20 ओवर में 180/8 रन बनाए। कप्तान कुमार देवब्रत ने 39 रन और हर्ष राणा ने मात्र 26 गेंदों में 64 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रॉयल्स की ओर से दुर्गेश कुमार, सुप्रियो चक्रवर्ती, चंदन कुमार मुखी, विकास सिंह और राहुल राजक ने एक-एक विकेट लिया।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छोटा नागपुर रॉयल्स ने शुरुआती झटका कप्तान विराट सिंह के रूप में जल्दी गंवा दिया, लेकिन एमडी नाजिम सिद्दीकी (38), कुमार कुशाग्र (नाबाद 78) और हिमांशु द्विवेदी (51) की शानदार बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया। कुशाग्र और द्विवेदी ने तीसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी कर टीम को 17.2 ओवर में 184/3 तक पहुंचा दिया।

कुमार कुशाग्र को फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं विराट सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, प्रफुल्य कुमार को इमर्जिंग प्लेयर, प्रतीक रंजन को पर्पल कैप और विराट सिंह को ऑरेंज कैप का पुरस्कार मिला।

मैच की पूरी कहानी और शानदार तस्वीरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here