झारखंड बनेगा स्पोर्ट्स पावरहाउस, CM ने बढ़ाया हौसला

0
91

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां के युवाओं के रग-रग में खेल बसता है। लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी देश-दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व क्रिकेट में झारखंड का परचम लहराया गया है, वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम में भी राज्य की खिलाड़ियों का दबदबा गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार क्रिकेट और हॉकी के साथ-साथ तीरंदाजी, फुटबॉल और लॉन बॉल जैसे खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए बेहतर खेल नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड सिर्फ खनिज संपदा ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाएगा। इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह भी मौजूद रहे। समारोह में मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक श्री रामचंद्र सिंह, विधायक श्री भूषण बाड़ा, विधायक श्री नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक श्री राजेश कच्छप, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here