झारखंड: झारखंड मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने जानकारी दी है कि राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार, 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।































