झारखंड बार काउंसलिंग चुनाव का रिजल्ट आउट, 677 वोट से मनोज कुमार-2 जीते

0
71

झारखंड: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में पुरुष अधिवक्ताओं में सातवां रिजल्ट सामने आया है। 21 अप्रैल तक (एलिमिनेट राउंड में) झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार-2 ने मतगणना में 677 के आंकड़ा को छू लिया है और उन्हें विजयी घोषित किया गया।

इससे पहले अब्दुल कलाम रसीदी, ललित यादव, अभिषेक कुमार भारती, प्रशांत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, पवन रंजन खत्री ने यह आंकड़ा प्राप्त किया था और चुनाव जीते थे। मतगणना में इलेक्ट (जीत दर्ज) होने के लिए कोटा 677 निर्धारित किया गया है।

अब 11 पुरुष अधिवक्ता चुने जाने हैं। पांच महिला अधिवक्ता पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है। दो महिला अधिवक्ता का चयन मनोनयन के आधार पर होना है। 12 मार्च को मतदान हुआ था। 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। पूरे झारखंड में 75 बूथ पर मतदान संपन्न कराया गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here