भारत: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई (मेन) 2026 सेशन-1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जिनकी पेपर-1 (B.E./B.Tech) की परीक्षा 21, 22, 23 और 24 जनवरी को है।
परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने जानकारी दी है कि 28 और 29 जनवरी को होने वाले पेपर-1 (B.E./B.Tech), पेपर-2A (B.Arch) और पेपर-2B (B.Planning) के एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण निर्देश
एडमिट कार्ड पर मौजूद QR कोड और बारकोड स्पष्ट होने चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर वही वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है, जो आवेदन फॉर्म में अपलोड किया गया था।
किसी भी जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार jeemain@nta.ac.inपर ईमेल या 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं।


























